एलायंस टायर्स ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फार्म टायर वैन कैम्पेन की शुरुआत की
MFNews0 Comments
#किसानों का बताए जा रहे हैं एग्री स्टार ।। के फायदे
#AllianceTiresFarmTire
लखनऊ/रुद्रपुरः योकोहामा-एटीजी ने उत्तर प्रदेश में एलायंस ट्रैक्टर टायर वैन कैम्पेन की शुरूआत की है। इस पहल के तहत, लखनऊ के किसानों को एलायंस ट्रैक्टर टायरों के फायदों के बारे में पता चला और वे कैसे उनकी पैदावार को बेहतर बनाने में योगदान दे सकते हैं।
एलायंस 70 वर्षों से दुनिया भर के किसानों की सेवा कर रहा है और अपने ग्राहकों की हर तरह की जरूरतों को समझने और उन्हें संबोधित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके परिणामस्वरूप ब्रांड एलायंस के संरक्षक योकोहामा-एटीजी के पास 3500 से अधिक टायरों की रेंज है।
अभियान का एक प्रमुख आकर्षण एग्री स्टार।। है जो एलायंस का प्रमुख रेडियल ट्रैक्टर टायर है और जिसने 10 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है। दुनिया भर में व्यापक रूप से इस्तेमाल और सराहा जाने वाला, एग्री स्टार।। अपनी स्ट्रेटिफाइड लेयर टेक्नोलॉजी (एसएलटी) के लिए प्रसिद्ध है, जिसके कारण एग्री स्टार।। देता है बेहतर पकड़, एक समान घिसाई। इसके अलावा एग्री स्टार।। चलता है सालों साल। इन सभी गुणों के चलते खेती में एग्री स्टार।। भरोसेमंद टायर माना जाता है।
विशेष रूप से डिजाइन की गई वैन उत्तर प्रदेश के प्रमुख कृषि क्षेत्रों में जायेगी और किसानों को एग्री स्टार।। के फायदों के बारे में बतायेगी।
इस मौके पर श्री अनुज ठक्कर, सीनियर वीपी-इंडिया और सार्क ने कहा “एलायंस ने हमेशा कोशिश की है कि हमारे टायरों से किसानों की पैदावार कैसे बढ़े। इस अभियान के माध्यम से, हम एग्री स्टार।। जो दुनियाभर के किसानों का विश्वास जीत चुका है, को उत्तर प्रदेश के ग्राहकों को भी पेश कर रहे हैं। भारत के प्रत्येक किसान के लिए हमारा संदेश स्पष्ट हैः एलायंस ‘हमेशा आपके साथ है।”
श्री भगवान दास गुप्ता, दास ऑटो जोन (क्षेत्र में एलायंस टायर के डिस्ट्रीब्यूटर) ने कहा “एलायंस ब्रांड ने वर्षों से हमारे कृषि ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है। एग्री स्टार।। रेडियल टायर देता है बेहतर पकड़ और एक समान घिसाव। यही नहीं एग्री स्टार।। और टायरों के मुकाबले लम्बा चलता है। इस अभियान से किसानों को एग्री स्टार।। के इन फायदों के बारे पता चलेगा।”
भारत में एग्री स्टार।। के ऊपर 10 साल की निर्माण दोष की वारन्टी है यही नहीं एग्री स्टार।। पर मिलती है 4 साल की विशेष वारन्टी।